आफताब फारुकी
मिस्र में राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह सीसी के विरुद्ध प्रदर्शनों का क्रम यथावत जारी है। मिस्र की जनता ने लगातार दूसरी रात देश के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह सीसी के विरुद्ध प्रदर्शन किए। इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के पूर्वोत्तरी प्रांत सुवेज़ में होने वाले प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारी सड़कों पर निकले और उन्होंने राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह सीसी के त्यागपत्र की मांग की।
ज्ञात रहे कि अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी ने वर्ष 2013 में एक सैन्य विद्रोह के माध्यम से तत्कालीन राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी को सत्ता से बेदख़ल कर दिया था। उस समय सीसी रक्षा मंत्री थे। उन्होंने सैन्य विद्रोह के बाद 2014 में एक दिखावे का चुनाव आयोजित कराया और मिस्र की सत्ता अपने हाथ में ले ली। अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी को पश्चिमी व कुछ अरब देशों का समर्थन हासिल है और इसी समर्थन की छाया में वे अपने विरोधियों का दमन कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…