Categories: Crime

एक ही नंबर की दो कार बरामद किया सीतापुर पुलिस ने

शुभम् पटेल

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो ओमिनी मारुति कार एक नंबर की बरामद की गई जो काफी दिनों से चलाई जा रही थी। यूपी 32 एफ टी 5835 लिखी नंबर प्लेट लगाकर संचालन किया जा रहा था।

दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने दोनों ओमनी मारुति कार सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति गुफरान पुत्र शाहिद निवासी इमलिया तिलका पुर थाना महमूदाबाद, जहीर अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी बेलदारी टोला थाना महमूदाबाद को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts