हर्मेश भाटिया
नई दिल्ली: नरेला लामपुर मोड़ पर सुबह करीब 10.45 मिनट पर 45 साल का वीरेंद्र काला उर्फ मान अपनी सफेद रंग की हुंडई कार से जा रहा था तभी घात लगाए करीब 10 बदमाशों ने वीरेंद्र की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया और चंद सेकंड में वीरेंद्र का शरीर गोलियां से छलनी कर दिया.
घटना के बाद वीरेंद्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जाता है कि वीरेंद्र नरेला के खेड़ा खुर्द का रहने वाला था और पहले बसपा पार्टी से 2013 में विधानसभा और एक बार नगर निगम का चुनाव भी लड़ चुका था. फिलहाल वीरेंद्र आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ था और आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट लेने के प्रयास में लगा था.
अगर वीरेंद्र के आपराधिक रिकॉर्ड की बात की जाए तो पुलिस फाइल के मुताबिक वीरेंद्र नरेला थाने का घोषित अपराधी था. करीब 14 आपराधिक मुकदमे भी उस पर दर्ज थे. बताया यह भी जाता है की वीरेंद्र पहले दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवानीय के लिए काम करता था. घटना का कारण आपसी दुश्मनी और प्लाट पर कब्ज़ा है अथवा कोई गैंगवार ये तो पुलिस जांच का विषय है. जहा एक तरफ हालात गैंगवार का इशारा करते हुवे टिल्लू और गोगी गैंग के नाम भी सामने ला रहे है वही परिवार के सदस्य इस घटना को राजनैतिक दुश्मनी से जोड़ कर देख रहे है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…