Categories: Crime

एसएसबी ने पकड़ी भारी मात्रा में शराब

फारुख हुसैन

पलिया कलां खीरी.  भारत नेपाल सीमा के चंदन चौकी कोतवाली अंतर्गत बंदर भरारी घाट से एसएसबी ने बीती रात भारी मात्रा में शराब पकड़ी तस्कर शराब छोड़ कर फरार हो गए। एसएसबी के जवानों ने तस्करों को दौड़ाया तो बाइक छोड़ तस्कर फरार हो गए।

पकड़े सामान में भारी मात्रा में शराब के साथ सौ किलो मटर भी शामिल है । इस कार्यवाही में कंपनी कमांडर राकेश कुमार हेड कांस्टेबल नज़ीर , अंकित, आनन्द व रघु ने हिस्सा लिया। पकड़े गए सामान, बाइक साइकिल को कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts