प्रदीप दुबे विक्की
भदोही कोतवाली क्षेत्र के करियांव के दयापुर गांव में तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। मायके वाले पहुंचते इससे पहले ससुरालियों ने विवाहिता का अंतिम संस्कार करने के लिए शव रामपुर घाट लेकर पहुंच गये। मायके वाले जब तक रामपुर घाट पहुंचते तब तक ससुरालियों ने विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया था। मामला संदिग्ध देख मायके वाले भदोही कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया। लेकिन तीन दिन से लगातार कोतवाली पुलिस मायके वालों को मुकदमा दर्ज करने के लिए चक्कर लगवा रही है।
घबराये मायके वाले रामपुर घाट पहुंचते, तब तक ससुरालियों ने विवाहिता नीलम देवी का अंतिम संस्कार कर जा चुके थे। मामला संदिग्ध देख मायके वाले भदोही कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा मायके वालों से जांच कर कार्रवाई करने की बात कहकर वापस लौटा दिया। दूसरे दिन नीलम के परिजन फिर भदोही कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस का रवैया वही रहा। आज तीसरे दिन शुक्रवार को नीलम के मायके से बड़ी संख्या में महिला व पुरूष कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर अड़े रहें।
मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जबकि ससुरालियों द्वारा मौत का कारण सर्पदंश से होना बताया जा रहा है। मायके वालों का आरोप है कि पैसे के लेन-देन के कारण उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। जिसमें पति, सास, ससुर आदि शामिल हैं। मायके से पहुंचकर कोतवाली पर अड़े लोगों में विनोद कन्नौजिया, बिटना देवी, सुरेश कन्नौजिया, अशोक कन्नौजिया, शेष कन्नौजिया, राधिका देवी, प्रेमी देवी, आरती देवी, चमेला देवी, गीता देवी, मालती देवी आदि मौजूद रहीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…