अब्दुल बासित मलक
चंडीगढ़ः बनारस में मोदी को टक्कर देने की तमन्ना लेकर आये बीएसऍफ़ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर की तमन्ना भले ही पूरी न हो सकी हो, और चुनाव आयोग ने नामांकन यह कहते हुवे रद्द कर दिया कि मांगी गई जानकारी सा समय नही उपलब्ध करवाई गई। मगर लगता है तेज बहादुर इस बार खट्टर को ज़बरदस्त टक्कर देने में कामयाब हो जायेगे।
बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए है। तेज बहादुर यादव ने दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में रविवार को जेजेपी का दामन थाम लिया। जेजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। उनकी लड़ाई हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले तेज बहादुर यादव ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि भाजपा इस बार चुनाव में 75 पार का नारा दे रही है लेकिन आप 75 के आगे माइनस लगा लीजिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…