Categories: Crime

नशीला पदार्थ बेचते 2 अभियुक्त गिरफ्तार

सरताज खान

गाजियाबाद‌ लोनी। लोनी थाना क्षेत्र की अशोक बिहार चौकी पुलिस ने दो अभियुक्तो को नशीला पदार्थ बेचते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पाउडर बरामद कर जेल भेज दिया है।

एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि बुधवार को देर रात करीब 11 बजे अशोक विहार चौकी इंचार्ज मनोज बालियान ने टीम के साथ खरखड़ी फाटक के पास से नशीला पदार्थ बेचते अभियुक्त नदीम पुत्र समीम निवासी मंगलबाजार पूजा कॉलोनी थाना ट्रॉनिका सिटी व सुनील पुत्र लक्ष्मण निवासी इंद्रापुरी थाना लोनी बॉर्डर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 560 ग्राम नशीला पाउडर एलप्राजोलम बरामद किया है।उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts