तारिक आज़मी
वाराणसी. वाराणसी पुलिस के लिए कल की रात सफलता लेकर आई जब वाराणसी पुलिस के लिए सरदर्द बन चुके झुन्ना पंडित गैंग के दो शूटर और इनामिया बदमाश एक मुठभेड़ में घायल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ गए. बताया जाता है कि दौरान वाहन चेकिंग वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास कर थे।
इस सम्बन्ध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दौरान वाहन चेकिंग दो बाइक पर सवार कुछ बदमाश चहरे पर कपडा बाँध कर जा रहे थे। रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए है। अँधेरे का फायदा उठा कर दो बदमाश भागने में सफल रहे है। उनकी तलाश जरी है।
बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी झुन्ना पंडित गैंग के कुख्यात शूटर है। दोनों ही इनामिया बदमाश है। बदमाशो की पहचान शैलेश और दीपक के रूप में हुई है, जो क्रमशः 25,000 और 15,000 रुपये के इनामिया बदमाश है। पुलिस अन्य दो अपराधियों की तलाश कर रही है जो भागने में सफल रहे।
(Input – sify news)
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…