हरमेश भाटिया
रामपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के आज आखरी दिन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा सांसद आजम खान की पत्नी तंजील फातमा के समर्थन में रामपुर में रामपुर में जनसभा की।
कमलेश तिवारी हत्याकांड पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि और कितनी घटनाएं बताएं हम आपको। अभी की घटना लखनऊ की बताएं, कि एक हिंदू महासभा का नेता की हत्या कर दी गई लखनऊ में। आप तो टीवी देखो, टीवी पर लगातार चल रहा है। तो उसकी मां क्या कह रही है। उनकी मां कह रही है, हमें सुरक्षा अगर कभी मिली थी, तो समाजवादी सरकार में सुरक्षा थी। आजम खान साहब के जमाने में हमें सुरक्षा मिली थी। गनर मिले थे। लेकिन इस योगी सरकार ने हमें सुरक्षा नहीं दी, और उसी का परिणाम है कि हमारे बेटे की हत्या हो गई।
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी से घबरा तो नहीं जाओगे। बीजेपी के लोग खुद दुखी हैं। उनके लोग मारे जा रहे हैं। खुद परेशान हैं, और मैं आप सब से कहना चाहता हूं कि जो मारा गया है लखनऊ में, उसकी मां का स्टेटमेंट जरूर देखना। टीवी पर पूरा देखना, आपको पता चलेगा कि उसकी मां ने क्या-क्या कहा है। तो आपको पता चलेगा कि आखिरकार दोषी कौन है। उस कहानी को भी दूसरी कहानी की तरफ लेकर जा रहे हैं। कह रहे हैं कि 2015 में धमकी दी गई थी। अगर 2015 में धमकी दी गई थी, तो बताओ ढाई साल से सरकार क्या कर रही थी।
उन्होंने कहा कि ढाई साल से सरकार ने कार्यवाही क्यों नहीं की। यह केवल कहानी बना रहे हैं। जिन्होंने घटना की वह भी नहीं पकड़े गए हैं, पकड़े वो गए हैं जो 2015 में साजिश कर रहे थे। इसलिए उसकी मां की बात सुनना आप और अगर मां की बात सुन लोगे आप तो आपको पता लग जाएगा कि आखिरकार सरकार किस रास्ते पर हैं। जिस रास्ते पर सरकार है, उसे हमारा और आपका भविष्य बेहतर नहीं हो सकता। इसलिए लोकतंत्र बचाने के लिए देश को बचाने के लिए और इस देश की संस्कृति को बचाने के लिए एक एक वोट साइकिल पर डाल देना।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…