तरुण गोड
अंबाला कैंट:-अंबाला कैंट स्थित किंग पैलेस के पीछे बनी दीवार अचानक टूट जाने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई वही तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों ने पूछने पर दीवार गिरने का मुख्य कारण दीवार के बराबर में खुद रहे नाले की वजह से दीवार की नींव कमजोर हो गई थी इसीलिए दीवार गिर गई बताया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अंबाला कैंट के सिविल हॉस्पिटल में लाया गया ।सभी लोग एक ही परिवार से संबंधित है लेकिन लोग पीछे एक झुग्गी बनाकर रहते थे। हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रत्याशी बिनु अग्रवाल और आजाद प्रत्याशी चित्र सरवारा और इनेलो प्रत्याशी ओंकार सिंह मौके पर पहुंच गए! और उनके परिवार वालों से मुलाकात की! वहीं सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज खुद कार चलाकर अंबाला कैंट सिविल हॉस्पिटल पहुंचे !और परिवार से मिले!कुछ तथ्यों से पता चला की हादसे के कारण झुग्गी में रहने वाले तस्लीम 43 साल और उसके तीन बच्चे सुमित 7 साल बाबू 5 साल अमित 12 साल और साला बालू शामी 25 साल हादसे के कारण मौत हो गई !वही इस हादसे में तस्लीम की बच्ची 3 महा की जन्नत माइलो 36 साल ज्योति 16 साल खुशी 17 साल घायल हो गई !पुलिस मामले की जांच कर रही है!
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…