अब्दुल बासित मलक/ आँचल गौड़
अम्बाला कैंट : टिकट बटवारे से नाराज़ हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर अब कांग्रेस को हारने के लिए कमर कसे हुवे है। जहा एक तरफ भाजपा उनको भाव नही देने की बात कर रही है वही तंवर ने कमर कस कर कहा है कि वह यह सुनिश्चित करेगे कि राज्य में कांग्रेस 5 से ज्यादा सीट न जीत सके। तंवर ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि कांग्रेस हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में पांच से अधिक सीटें न जीत पाए।उनकी योजना हर निर्वाचन क्षेत्र में किसी भी पार्टी के प्रत्याशी, यहां तक कि निर्दलीय उम्मीदवारों को भी समर्थन देने की है, ताकि कांग्रेस को हराया जा सके। उन्होंने हालांकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को एकतरफा समर्थन नहीं देने का फैसला किया है।
उन्होंने अपने अगले कदम के लिए समर्थकों को प्रतीक्षा करने के लिए कहा है। अनुसूचित जाति से आने वाले तंवर की जगह कांग्रेस ने कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जो इसी वर्ग से आती हैं। तंवर के निकलने से हुए नुकसान को नियंत्रित करने के लिए कांग्रेस पार्टी के पास बहुत कम समय है। हरियाणा में चुनाव की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे तीन कांग्रेस नेताओं के एक वायरल वीडियो ने स्थिति को और भी खराब बना दिया है।
इस बीच, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि तंवर को भाजपा में नहीं लिया जाएगा। इस पर सवाल पूछे जाने पर कि तंवर ने कहा कि वह भाजपा में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं, लेकिन भगवा पार्टी ने उनसे कई बार संपर्क जरूर किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…