अरविन्द यादव
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के निर्देशानुसार वर्ष 2019-20 के रबी सत्र हेतु जनपद के 154 न्याय पंचायतों के दो-दो ग्राम पंचायतों में चार दिवसीय द मिलियन फार्मर्स स्कूल (किसान पाठशाला) का आयोजन किया जाना है, किसान पाठशाला का प्रथम चरण 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक तथा द्वितीय चरण 04 नवंबर से 07 नवंबर तक अपरान्ह 03 बजे से 04 बजे तक आयोजित किया जायेगा। जिसमें किसानों को नामित रिसोर्स पर्सन के द्वारा खेती बारी से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
किसानों को कृषकों की आय दोगुनी करने, कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने, मृदा में जीवांश कार्बन वृद्धि करने के उपाय, तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी, अन्त: फसली खेती, रबी फसलोत्पादन की रणनीति, जैविक खेती, फसल सुरक्षा, दलहनी/ तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ कृषि तथा कृषि से संबंध विभागों की योजनाओं तथा उन पर देय अनुदान इत्यादि की जानकारी भी प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…