अरविन्द यादव
बेल्थरा रोड (बलिया) आदर्श नगर पंचायत में से सपा के नेता व कार्यकर्ता ने एक साथ मिल कर मानस मंदिर रेलवे स्टेशन के प्रागण में से एक विशाल जुलुस बाइक व चार पहिया वाहन के साथ ही साथ पैदल रोड मार्च करते हुए चौधुरी चरणसिंह तिराहा होते हुए, भाजपा सरकार के खिलाफ नारा लगाते तहसील के मुख्य गेट पर पहुच कर उपजिलाधिकारी मोती लाल यादव को एक 25 सुत्रिय गयापन दिया।
ज्ञापन में किसान की समस्याऐ को भी शामिल किया गया है। जैसे में खाद्य बीज और कृषि कर्ज के बोझ दबे हुए किसान व बेरोजगार हुए लोगों के समस्या, प्रदेश की कानून व्यवस्था, आदि। ज्ञापन में कहा गया है कि अपराध लुट हत्या बलत्कार भ्रष्टाचार बिना रिश्वत लिए बिना काम नहीं हो पा रहा है। जौहर विश्वविद्यालय पर राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार तत्काल बंद हो, राशन कार्ड बनाने में बिचौलिया द्वारा की जा रही हेराफेरी व नाम काटने व फर्जी नाम जोड़ने का सिलसिला बंद किया जाये। तेज बारिश की वजह से जो किसानो का कच्चा मकान गिरा है उसके लिए तत्काल प्रभाव से मुवावजा दिया जाए।
इस रैली में पूर्व विधायक गोरख पूर्व विधायक बेरिया जयप्रकाश अंचल पासवान ने किये। पूर्व सांसद रामाशंकर विद्यार्थी पूर्व जिला अध्यक्ष अंद्याशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, मतलूब अख्तर, रमेश चन्द्र साहनी, इरशाद मास्टर, भीम प्रसाद, शमशाद, बसपारी ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश, चंद्रदेव राम, शभूनाथ आचार्य, गीता देवी प्रधान, अंगद यादव, कासिम भाई उर्फ़ पप्पू, आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…