उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभाव थाना क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीन पुर गांव में रविवार की शाम करीब 4 बजे रिहायसी मकान की दीवार गिरने से एक महिला सहित दो बालक दब गए, जिसमें एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही उभाव पुलिस घटना स्थल पर पहुच बालक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दूसरी तरफ मौत की खबर से किशोर की मां का रोते-रोते बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलवा (40) पत्नी अमीर चन्द, अमन (10) पुत्र संजय राम, और परमात्मा (8) पुत्र धर्मेंद्र प्रसाद दोनों चचेरे भाई हैं। उक्त दोनों किशोर गांव में सड़क के किनारे खेल रहे थे। इस दौरान अमीरचंद की रिहायशी मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। घर के पास खेल रहे दोनों बालक दीवार के नीचे दब गए।
आनन-फानन में ग्रामीणों ने दीवार को हटाकर दोनों बालकों को बाहर निकाला, तो अमन की मौत हो चुकी थी, तथा परमात्मा और फूलमती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है। अमन की मौत से गांव में मातम पसर गया है,वही अमन की मां का रोते-रोते बुरा हाल है। अमन दो भाई एक बहन में सबसे बढ़ा पुत्र है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…