संजय ठाकुर
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बैरिया के सभागार में किया गया। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज से आये शिकायकर्ताओ ने अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार व शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को एक ही शिकायत को लेकर बार-बार संपूर्ण समाधान दिवस में न आना पड़े। इसलिए शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शिकायत का निस्तारण करें। इसमें ज्यादातर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, विधुत विभाग के ज्यादे मामले आये।
इस अवसर पर एसडीएम बैरिया दुष्यंत कुमार मौर्य, सीएमओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीडीओ शशिमौलि मिश्र, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…