अरविन्द यादव
(बलिया) बांसडीह. मारुति स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से बिहार जा रही अंग्रेजी शराब को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर केवरा चट्टी के पास से अठाईस पेटी अंग्रेजी शराब सहित दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बिहार को मारुति स्विफ्ट गाड़ी से अंग्रेजी शराब जाने की सूचना मिली।सूचना मिलते ही मय हमराहियों व सहयोगियों के साथ सुबह ही केवरा चौराहा के पास नाकेबंदी कर दी गई।सुबह लगभग नौ बजे बांसडीह मनियर मार्ग होते हुए बिहार जा रही एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार नंबर बीआर 01 एक्स 5146 को रोका गया। गाड़ी की डिक्की चेक करने पर उसमें से अवैध रूप से लदी 28 पेटी अंग्रेजी शराब व चालक एवम उसमें बैठे एक ब्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली ले आकर देखा गया कि कुल अठाईस पेटी में अंग्रेजी 8 पीएम व्हिस्की कुल 1344 अदद शीशी थी।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गाड़ी से आशीष पुत्र कृष्ण प्रसाद निवासी बहादुरपुर थाना पत्रकार नगर जनपद पटना एवं विशाल कुमार पुत्र अखिलेश निवासी अनिशाबाद थाना गर्दनीबाग जनपद पटना बिहार को मौके से गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना बांसडीह में मुकदमा अपराध संख्या 174/ 19 धारा 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह, चक्रपाणि मिश्र, भोला यादव, श्रवन आदि रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…