Categories: UP

चेयरमैन की धमकी पर पत्रकारों ने की बैठक, कार्रवाई की उठी मांग

ए जावेद

बेल्थरा रोड (बलिया)। स्थानीय नगर में नाली निर्माण के संबंध में मानक की अनदेखी का समाचार प्रकाशित करने पर नगर अध्यक्ष द्वारा पत्रकार को दी गई धमकी पर पत्रकार संघ ने मंगलवार को बैठक किया। जिसमें एक जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा दी गई धमकी को खेद जनक व शर्मनाक बताया।

उन्होंने इस पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसकी तीव्र निंदा भी किया। उक्त मामले में पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए बैठक के माध्यम से मामले में कार्रवाई की मांग की। उक्त बैठक में संजय ठाकुर, उमेश बाबा उर्फ संजीव,अरविंद यादव,दानिश,प्रमोद कुमार,ऋषि कुमार,उमेश गुप्त, मनोज यादव, रवींद्र नाथ,दयानन्द आदि उपस्थित रहे।

pnn24.in

Recent Posts