प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भदोही। उपमहानिरीक्षक विंध्याचल मंडल पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राम मंदिर और मस्जिद के फैसले पर आने वाले फैसले का हर किसी को अवश्य सम्मान करना चाहिए। जनपद के हर क्षेत्रों में हर जगह सांप्रदायिक माहौल का वातावरण कायम रहना चाहिए। यह व्यापक जनहित व देशहित में सर्वोत्तम होगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस मित्र भी सहयोग करते हैं उनके साथ भी मीटिंग चल रही है। उन्होंने कहा कि फैसलों को लेकर शांति व्यवस्था और भाईचारे का माहौल काम करना ही मुख्य उद्देश्य है । पत्रकारों द्वारा सोशल मीडिया के बाबत सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि तीनों जनपदों में सोशल मीडिया को चेक किया जा रहा है इसके अलावा लखनऊ में पूरी प्रशासनिक टीम से अपडेट किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग भी कराई गई है । भदोही मे बीते दिनों घटित अपराधिक घटनाओं के खुलासे के लिए उन्होंने कहा कि घटनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। अपराधियों को तीनों जनपदों में यदि कहीं भी उंंनका सूत्र लगा तो वह शीघ्र ही पुलिस के शिकंजे में होंगे। इसके लिए पास पड़ोस के जनपदों को भी सतर्क कर समूचे मंडल की टीम लगाई गई है। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह के अलावा कई प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…