प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। नगर के आजाद नगर मुहल्ला निवासी एक प्रमुख चिकित्सक की बहू को गोपीगंज पुलिस ने सुरक्षित घर मे प्रवेश करा दिया। इतना ही नही बहू की सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल की तैनाती कर दी गई है। चिकित्सक परिवार चिकित्सक बहू डाक्टर सोनिया को दो वर्ष पूर्व ससुराल वालों द्वारा निकाल दिया गया था।
गोपीगंज के प्रमुख चिकित्सक रहे स्वर्गीय डॉक्टर एसएन पांडेय के पुत्र डॉक्टर अभिषेक पांडेय का विवाह वाराणसी के सरयू दुबे की पुत्री डॉक्टर सोनिया के साथ 29 जून 2017 को हुआ था। एक साल के बाद ससुराल पक्ष द्वारा डॉक्टर सोनिया को मारने पीटने और उत्पीड़न करने लगे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा डॉक्टर सोनिया को घर से निकाल दिया था। इस पर डॉ सोनिया ने न्यायालय का सहारा लिया।
प्रकरण में एसीजेएम न्यायालय द्वारा आदेश हुआ। कि पुलिस डॉक्टर सोनिया को उनके ससुराल के घर में अंदर कर सुरक्षित प्रवेश कराए। वह उनकी सुरक्षा प्रदान करें ।जिसके तहत शुक्रवार को गोपीगंज कोतवाल कृष्णानंद राय गोपीगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुशील तिवारी पुलिस बल के साथ डॉक्टर अभिषेक के घर आजाद नगर पहुंचे। जहां मौजूद प्रतिमा पांडेय से बहू को अंदर आने से रोकने के लिए दरवाजा बंद करा दिया। तो पुलिस ने थोड़ा सा रुख बदलना पड़ा तो दरवाजा खुल गया। डॉक्टर सोनिया हो उनके घर के अंदर करा कर वहां पर महिला कांस्टेबल की तैनाती कर दी गई है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पूर्व भी एक बार बहू ससुराल पहुची थी तो प्रवेश नही मिल पाया था उस समय भी काफी हंगामा मचा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…