प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भदोही। पुलिस प्रशासन उत्तर प्रदेश के उच्चाधिकारियों व मंडल के डीआईजी मिर्जापुर विन्ध्याचल मंडल तथा जिले के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह की तमाम कवायदों के बावजूद आवैध पटाखों की बिक्री को लेकर सारे दावे फेल साबित हुए । समूचे जिले भर में बगैर लाइसेंस बेधड़क पटाखों की दुकानें खुली रही । जगह जगह सजी दुकानों पर जमकर खरीदारी भी होती रही।
दीपावली पर्व पर शांति व सुरक्षा की दृष्टि से जनपद मे भदोही की स्थिति का जायजा लेने आए डीआईजी महोदय ने जिला प्रशासन संग बैठक कर लोगों से सहयोग की अपील करते हुए अवैध पटाखों की बिक्री पर रोक का निर्देश दिया था। बावजूद इसके ज्ञानपुर, भदोही , गोपीगंज , खमरिया , सुरियांवां आदि बाजारो में सुरक्षा का हवाला देकर सभी दुकाने अपने अपने निर्धारित जगह पर लगवाई गई थी। जो किसी भी निगाह से सुरक्षित नहीं दिख रही थीं।
वहीं विभिन्न बाजारों व ग्रामीण क्षेत्रों में तो मांनो पटाखों की बिक्री करने की खुली छूट दी गई थी। चाहे वह जंगीगंज कोइरौना सुभाषनगर ऊज बाजार हो अथवा दुर्गागंज पाली महराजगंज चौरी, आदि बाजार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के किनारे जगह-जगह पटाखों की दुकानें सजी रही और स्थानीय पुलिस सब कुछ जानते हुए भी तमाशा बीन बनी रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…