प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। सुरियावां थाना क्षेत्र के पट्टीबेजांव गांव में मंगलवार की शाम बाइक से गिरकर दुर्घटना में जख्मी महिला की मौत पर उसका शव ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया था। बुद्धवार को यहां उसके शव से स्वर्ण-आभूषण गायब होने के आरोप नें बखेड़ा खड़ा कर दिया है। पहले तो परिजनों ने जमकर हंगामा किया बाद में लोगों के समझाने बुझाने पर परिजन खामोश रहकर वापस चले गए।
वाकया कुछ इस तरह से है कि ग्राम सिरसा थाना सराय इनायत जनपद प्रयागराज निवासी अवधेश की 40 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी सरोज अपने भांजे कन्हैयालाल के साथ मंगलवार को भदोही के सुरियांवां थाना क्षेत्र के कसियापुर नामक गांव में एक शादी का रिश्ता तय करने आई थी। यहां पर शाम को बाइक पर बैठकर वापस घर जा रही थी कि सुरियावा थाना क्षेत्र के पट्टी बेजाव गांव के पास अचानक बाइक उछलने से सर के बल वह सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे उपचार हेतु सुरियांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर शाम शव का पंचनामा भरकर ज्ञानपुर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।
परिजनों का आरोप है कि जिस वक्त यह सब हुआ पुलिस ने महिला के पैर के पायल बिछिया को उतार लिया था । बुधवार को सुबह जब उसका पति अवधेश बुद्धवार को अपने परिजनों व ससुराल जनों को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो पाया कि पत्नी के शव का कपड़ा सीने के पास से फटा हुआ था और उसके कान से सोने का झुमका , गले से सोने का लॉकेट, और नाक की कील गायब थी।इस पर उन्होंने वहां पर मौजूद शव विच्छेदन करने वाले कर्मी और सुरियांवां पुलिसकर्मियों पर सामान गायब करने का संदेह व्यक्त करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया । पुलिस कर्मियों सहित शव विच्छेदन करने वाले कर्मी का मानना रहा कि रात मे आटो से शव उतारते समय शायद कपड़ा फट गया था । इसी से रास्ते में कहीं यह सामान गायब हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…