रिजवान अंसारी
मुंबई: राजनीत में कोई नीत न होने की बात आप अक्सर समझते होंगे, इसका जीता जागता उदहारण तब देखने को मिला है जब भाजपा की सहयोगी पार्टी ने अंडरवर्ड डॉन कुख्यात छोटा राजन के भाई को विधानसभा का टिकट देकर मैदान में उतारा है। छोटा राजन का भाई अब कुख्यात से माननीय बनने की राह पर चल पड़ा है।
एनडीए गठबंधन की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के प्रमुख केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने निकालजे को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। निकालजे ने आठवले की पार्टी से 2004, 2009 और 2014 में चेंबूर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन अब सीट बंटवारे के तहत यह सीट शिवसेना को चली गई है।
2009 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक निकालजे के पास 4 करोड़ की संपत्ति और 500 स्क्वेयर फीट का बंगले का खुलासा किया था। पिछले साल 2018 में निकालजे के खिलाफ एक 22 साल की युवती से रेप और यौन शोषण का केस दर्ज करवाया था।
बताते चले कि एनडीए में आरपीआई को छह सीटें दी गई हैं। बुधवार को पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया। आरपीआई पश्चिमी महाराष्ट्र के अलावा सोलापुर जिले के मालशिरस, नांदेड़ जिले के भंडारा और नयगांव, परभणी में पाथरी और मुंबई में मानखुर्द-शिवाजी नगर सीट से अपने उम्मीदवार उतारेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…