अब्दुल बासित मलक
कुरुक्षेत्र : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा में नए नियम निर्धारित किए हैं। उल्लेखनीय है कि सी.बी.एस.ई. के नए नियमों के अनुसार गृह केंद्रों के खत्म होने से विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षा दूसरे केंद्र पर जाकर देनी होगी। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार नए नियमों में एक परीक्षा केंद्र पर 5 से 6 स्कूलों के विद्यार्थी होंगे। ऐसे में अब विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म में प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। जो विद्यार्थी यूनिफॉर्म में नहीं होंगे, उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।
सी.बी.एस.ई. बोर्ड के इस नए नियम के अनुसार जो विद्यार्थी मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे हैं, उनको तो कोई परेशानी नहीं होगी। इसका कारण यह है ऐसे विद्यार्थी स्कूल यूनिफॉर्म में होंगे, लेकिन लाइंग विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ेंगी।
कौन हैं लाइंग विद्यार्थी
मिली जानकारी के अनुसार सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने लाइंग विद्यार्थी उन्हें माना है जो गैर मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ते हैं, लेकिन परीक्षा मान्यता प्राप्त स्कूल से देते हैं। जिस स्कूल में वह पढ़ रहे होते हैं, वह स्कूल ऐसे विद्यार्थियों का फार्म किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से साठगांठ कर भरवाता है। लाइंग विद्यार्थियों को जब बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड मिलता है तभी उन्हें स्कूल की जानकारी हो पाती है कि किस स्कूल से उनका फार्म भरा गया है।
ऐसे में अंतिम समय की मुश्किलों को कम करने के लिए अभी से ही अभिभावक स्कूलों से वहां की जानकारी लेकर यूनिफार्म तैयार करवा रहे हैं। सी.बी.एस.ई. शिक्षकों मनोज कुमार, जितेंद्र शर्मा, शेखर अरोड़ा, रीटा रानी व मीनाक्षी शर्मा इत्यादि का यह कहना है कि सी.बी.एस.ई. बोर्ड के नए नियमों से विद्याॢथयों को भी सुविधा रहेगी और विद्यार्थी भी अपनी निर्धारित स्कूल में बिना परेशानी के परीक्षा दे सकेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…