Categories: Crime

अछल्दा में मोटर साइकिल चोरी करने वाले गैंग का भण्डाफोड़

विवेक रजावत

अछल्दा। पुलिस अधीक्षक औरैया सुश्री सुनीति के निर्देशन में जनपद में अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अछल्दा विष्णु गौतम मय पुलिस बल थाना अछल्दा जनपद औरैया द्वारा दिनांक 15.10.2019 समय करीब 08.30 बजे शाम को मुखबिर की सूचना पर मो0सा0 चोरी करने अभियुक्तगण नहर पुल के पास से निकले वाले है

इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये चेकिंग के दौरान नहर पुल के पास से गैंग के सरगना 1. श्रीचन्द्र पुत्र महेन्द्र सिंह नव अभियुक्त 2. राजबीर पुत्र श्रीराम निवासीगण नगला भजू थाना अछल्दा जनपद औरैया को नहर पुल अछल्दा से गिरफ्तार किया तथा तीसरा अभि0 शिशुपाल पुत्र जाहर सिंह निवासी नगला भजू थाना अछल्दा जनपद औरैया अधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा ।

दोनो अभियुक्तो की निशा देही पर चोरी की 09 मोटर साइकिल बरामद कर चालान माननीय न्यायालय किया गया अभियुक्तगणो के विरूद्ध मु0अ0सं0 258/19 धारा 41 CRPC  व 411/413 IPC का  अभियोग पंजीकृत किया गया ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts