संजय ठाकुर
बेल्थरारोड। रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य देवेंद्र कुमार गुप्त ने कहा कि रेल यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यात्री हित के मद्देनजर नई ट्रेनों का संचालन और ठहराव के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पटना व वाराणसी में आला रेल अधिकारियों की बैठक में भाग लेने के बाद गुप्त ने रविवार को बताया कि बैठक के दौरान अनेक योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि संत गणिनाथ जी के नाम पर नई ट्रेन का परिचालन, ट्रेनों का मार्ग विस्तार, शालीमार एक्सप्रेस का तीन दिन संचालन, हावड़ा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, भटनी होते हुए गोरखपुर तक ट्रेन चलाने, शालीमार, बापूधाम, पुणे एक्सप्रेस का बेल्थरारोड में ठहराव, मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराने व प्लेटफार्म तीन का सृजन, एटीएम व लिफ्ट, पे एण्ड यूज शौचालय, रेल जनसुविधा केंद्र सहित यात्री सुविधाओं से संबंधित 51 सूत्रीय ज्ञापन रेल अधिकारियों को सौंप प्रभावी कार्रवाई की मांग की। बैठक में मौजूद महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक आदि अधिकारियों ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गुप्त ने बताया कि मांगें पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में रेल सुविधाओं का भरपूर लाभ जनता को मिलेगा।श्री गुप्त ने अंत मे बताया कि बेल्थरारोड ए क्षेणी का स्टेशन है,ये मऊ ज0 और आजमगढ स्टेशन की भांति 29 सीसी कैमरों से लैस होगा बिल्थरारोड।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…