बृजेश कुमार
कुशीनगर. जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र, व मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार ने कुशीनगर जनपद के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व पर हार्दिक बधाई एवं षुभकामनायें दी है।
उन्होंने सभी का आवहान किया है कि दीपावली पर्व आपसी एकता भाईचारे मेलजोल व सद्भावना के वातावरण में मनाकर जनपद को चहुॅमुखी विकास एवं उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करके देश प्रदेश के विकास में जनमानस अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दीपावली के त्योहार पर कामना की है कि ज्योति पर्व सभी के जीवन में एक नई उमंग लेकर आयेगा तथा समाज में व्याप्त बुराईयों एवं कुरीतियों के अन्धकार को हमेषा के लिये मिटायेगा। उन्होंने सभी जनपद वासियों से कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं असमाजिक तत्वों से सावधान रहने व अपने वच्चों को पटाखे दूर रहने सहित शांति पूर्वक त्योहार सम्पन्न कराने में एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली जो कि असत्य पर सत्य की विजय का परिचायक है ,हम सभी के जीवन में एक नई आशा संचारित करेगा जिससें प्रगति एवं उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा तथा सभी जनमानस जीवन से गरीबी, बेरोजगारी, कुपोषण, अषिक्षा तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों एवं बुराईयों का अन्धकार दूर होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…