मुकेश यादव
मधुबन, मऊ। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बिंटोलिया धरमपुर के घाघरा नदी के किनारे बसे गांव के कटान को रोकने के लिए को फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद की अध्यक्षता में नदी के किनारे जल सत्याग्रह शुरू हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में कटान प्रभावित ग्रामीण उपस्थित रहे।
नदी के अपना अगोश गांव के तरफ बढ़ा लिया है। इस मंडरा रहे खतरे से निबटने व प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने की कवायद शुरू किया गया।सरकार को बाढ़ पीड़ितों, गरीबों की कोई चिंता नही है। बिंदटोलिया गांव पूरी तरीके से घाघरा ने अपना रौंद रूप धारण कर पूरे गांव को अपने आगोश में लेने को उत्तेजित है। बावजूद इसके आज तक प्रशासन गांव वालों की सुधि नही ले रहा है। गुरूवार से फूलन सेना के लोगों ने बाढ़ के पानी मे घुसकर जल सत्याग्रह चालू किया, जो अनिश्चित काल तक चलेगा।
इसके बाद भी अगर प्रशासन ध्यान नही देता है। तो गरीब जलसमाधि लेने को मजबूर होंगे। बता दे कि बिंदटोलिया गांव की तरफ नदी का कटान तेज हो रहा है। जिससे उसका अस्तित्व खतरे में आ गया है। मामले को लेकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुबाष यादव ने सत्याग्रहियों से कटान रोकने के लिए शासन को पत्र लिखने के साथ इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर शिवाजी कन्नौजिया, रामबली बिंद, रामजीत निषाद, अमरजीत यादव, हरिश्चन्द्र निषाद, गोपाल भारती, मनोज, ज्योति देवी, रामाश्रय,श्रीकांत, राजेश चौहान, प्रदीप गुप्ता, शिवचंद चौहान सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…