संजय ठाकुर
मऊ-02 अक्टूबर गांधी जयन्ती पर प्रातः 08:00 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा झण्ड़ारोहण किया गया एवं महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उक्त अवसर पर गांधी जी के एक महत्वपूर्ण गीत रघुपति राजा राघव राम पतित पावन सीता राम, ईश्वर अल्ला तेरे नाम सबाको सम्पति दे भगवान गीत को समस्त अधिकारियो एवं कर्मचारियो द्वारा सामूहिक रूप से गाया गया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सबसे पहले गांधी जी ने प्रवासी वकील के रूप में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लोगो के नागरिक अधिकारो के लिये संघर्ष हेतु सत्याग्रह करना शुरू किया। उसके बाद वह भारत वापस आये और किसानो, मजदूरो और शहरी श्रमिको को अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के विरूद्ध आवाज उठाने के लिए एकजुट किया। मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला तथा बताया गया कि गाधी जी ने ब्रिटीश सरकार द्वारा भारतीयो पर लगाये गये नमक कर के विरोध में 1930 में नमक सत्याग्रह और इसके बाद 1942 में अंग्रेजो भारत छोङो आन्दोलन से खासी प्रसिद्धि प्राप्त की। नगर मजिस्टेट, डी0एफ0ओ0, द्वारा विस्तार से दोनो महापुरूषो के जीवन को याद किया। उक्त अवसर पर जिला प्राबेशन अधिकारी द्वारा अपना विचार प्रस्तुत किया गया। उक्त अवसर पर सोनी धापा बालिका इण्टर कालेज के बच्चियो द्वारा गांधी जी के जीवन पर गीत प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद के तीन विद्यालयो को ग्रीन स्कूल, क्लीन स्कूल के रूप में चुना गया था जिसमें प्रा0वि मालो मु0बाद गोहना प्रथम स्थान, कम्पोजिट स्कूल सरहरा जमीन घोसी द्वितीय स्थान एवं प्रा0वि0 रसुलपुर दोहरीघाट तृतीय स्थान पर थे जिलाधिकारी द्वारा तीनो विद्यालयो के प्रधानाध्यापक को प्रमाण पत्र एवं विद्यालय के छात्र एवं छात्राओ को पुरस्कार दिया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, डी0एफ0ओ0, नगर मजिस्टेट, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित कलेक्टेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…