अनिल कुमार
बिहार: बिहार की एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहा पर एक साध्वी के साथ गैंग रेप हुआ है। मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम करवाने वाली साध्वी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की रहने वाली है। वही आरोपी भी उसी जिले के रहने वाले साध्वी के परिचित है।
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के फुलचोड गांव के पास रविवार को एक साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। शेखपुरा महिला थाना अध्यक्ष यशोदा देवी ने बताया कि उक्त साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों में से दो उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक गांव के रहने वाले हैं। पीड़ित भी उसी गांव की रहने वाली है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता पड़ोसी नवादा जिले के पर्यटक स्थल ककोलत में अपने सहयोगियों के साथ एक आश्रम में रह रही थी। पीड़ित साध्वी ने आरोप लगाया है कि उनके गांव के दो लोग अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ रविवार को उनके आश्रम पहुंचे और उनकी मां के बीमार होने की सूचना दी।
बताया कि चारों आरोपियों ने एक निजी वाहन से साध्वी को उनके घर ले जाने के क्रम में शेखपुरा जिले के अरियरी थाना अंतर्गत फुलचोड गांव के पास उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…