सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी बॉर्डर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर/लुटेरे को गिरफ्तार किया है। जिस पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल ,असलाह आदि बरामद कर जेल भेज दिया है।
एसएचओ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार देर रात करीब 10 बजे बेहटा नहर पर पुलिस को 2 संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक सिपाही मौ0 इनाम घायल हो गया। पुलिस की आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में घायल एक अभियुक्त सागर उर्फ एप्पल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी आशु उर्फ आशीष फरार होने में कामयाब हो गया।उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त 25 हजार का इनाम घोषित है। जो बहुत ही शातिर किस्म का चोर / लुटेरा है।
अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल ,एक 315 बोर का तमंचा ,दो जिंदा कारतूस ,एक खोखा कारतूस व एक मोबाइल बरामद हुआ है। एसएचओ ने बताया कि दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है तथा पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…