प्रदीप चौधरी
गोरखपुर:- जेल भी लगता है प्रदेश में अपराधियों के अपराध का गढ़ बनती जा रही है। जेल प्रशासन कुछ करे न करे मगर जिला प्रशासन अक्सर जेलों पर छापेमारी की कार्यवाही करती रहती है और इस दौरान काफी आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद हो रही है। मगर इसके बावजूद अकसर ही जेल के अन्दर का वीडियो वायरल होता है। जिसमे कभी अपराधी जुआ खेलते तो कभी हिरोईन बेचते दिखाई देते है। जेल पुलिस का अपराधियों के साथ मित्रवत व्यवहार और मित्रता की अक्सर ही चर्चाये होती रहती है। शायद यही कारण है कि जेल अपराध का शरण स्थल बनता जा रहा है। साथ ही जेल में बंद अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है।
वही प्रशासनिक स्तर पर जारी बयान में कहा गया है कि “सुबह सात बजे हमें सूचना मिली कि जेल में नारेबाजी हो रही है। इसके बाद पूरा प्रशासन पहुंचा और बंदियों से बातचीत की। बंदियों ने बताया कि जेल प्रशासन की खाने में काफी खामियां हैं, इस वजह से वे विरोध कर रहे हैं। उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। सभी अपने बैरक में लौट गए।” जिला प्रशासन के द्वारा जेलर से मारपीट की घटना से इनकार करते हुवे कहा जा रहा है कि जेल में इस दौरान नारेबाजी हुई है और बंदियों की आपस में ही धक्का-मुक्की हुई है। सारा मामला केवल खाने की गुणवत्ता को लेकर हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…