Categories: Crime

अपराध का बढ़ता हौसला – बैंक मित्र से दो लाख से अधिक की लूट, लुटेरो का पीछ कर रहे युवक को मारी बदमाशो ने गोली

प्रदीप दुबे विक्की

जौनपुर. अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. इसमें विशेष रूप से पूर्वांचल में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जौनपुर जिले में शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने एक बैंक मित्र को निशाना बनाया। बदमाश गोली मारकर दो लाख चालीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के कुसिया नहर पर बदमाशों ने यूनियन बैंक मित्र से दो लाख चालीस हजार लूटे लिए। बदमाशों का पीछा कर रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश मड़ियाहूं की तरफ भाग गए हैं। सूचना के बाद एसपी रविशंकर छवि भी मौके पर पहुंच गए।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts