तारिक आज़मी
वाराणसी। शहर में जहा पुलिस हाफ एनकाउंटर की हाफ सेंचुरी मारने वाली है. वही अपराधियों के हौसले इसके बाद भी बुलंदी पर है। ताज़ा घटना क्रम में मामूली बात पर दो युवको को गोली मार कर हत्या का प्रयास किया गया है। सरेराह हुई घटना से शहर में सनसनी फ़ैल गई। दोनों घायलों को मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहा चिंताजनक स्थिति को देखते हुवे एक युवक को ट्रामा सेंटर तो दुसरे को निजी चुकित्सलाह रेफर किया गया है। जहा एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
पीड़ित सैफ के अनुसार घटना कारित करने वाले तीनो युवको को वह भली भांति पहचानता है। वह सभी क्षेत्र के ही अपराधी प्रवित्ति के युवक है, चाय के दूकान पर क्षेत्र का होने के नाते उसने एक युवक से उसका हाल चाल पूछ लिया था जिसका उस युवक को बुरा लग गया और वह अपने अन्य साथियों के साथ आकर घटना को अंजाम देकर भाग गया पुलिस ने आरोपी युवको के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सफलता हाथ नही लगी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…