आदिल अहमद
अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि आतंकवादी संगठन दाइश का सरगना, अबू बक्र अलबगदादी, शनिवार को एक खुफिया अभियान में मारा गया है।
इस अभियान की पुष्टि राष्ट्रपति ट्रम्प ने की थी और इस अभियान में अमरीकी हेलीकाप्टरों ने हिस्सा लिया। समाचारों के अनुसार आतंकवादी सरगना, अलबगदादी को उत्तर पश्चिमी सीरिया, इदलिब में मारा गया।
न्यूज़ वीक ने पेंटागन के एक सूत्र के हवाले से यह खबर दी है ।
अलबगदादी के मारे जाने की खबर आने से पहले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट किया था कि ” एक बड़ी घटना हुई है ” किंतु उन्होंने ब्योरा नहीं दिया था।
इसी मध्य वाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रम्प स्थानीय समायानुसार रविवार की सुबह ” बेहद अहम” बयान देंगे।
पूरी दुनिया में आतंक फैलाने वाले संगठन दाइश या आईएसआईएस के 48 वर्षीय इराक़ी सरगना, अबूबक्र अलबगदादी का नाम ” इब्राहीम अस्सामराई” था और वह उसामा बिन लादिन की मौत के दो साल बाद सन 2013 में आतंकवादी संगठन अलक़ाएदा से अलग हो गया था।
अमरीकी विदेशमंत्रालय ने दाइश की गिरफ्तारी में मदद करने वाले के लिए 25 मिलयन डॉलर का इनाम घोषित कर रखा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…