हर्मेश भाटिया
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में मारे गए हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी के परिजनों से रविवार को मुलाकात की। कमलेश तिवारी की मां ने इस मुलाकात पर असंतोष जताया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर कमलेश तिवारी की मां कुसुमा, पत्नी किरण और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को पूरी मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार इस गंभीर मामले की गहराई से जांच कर रही है और इसके दोषी लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
हालांकि, कमलेश तिवारी की मां कुसुमा ने इस मुलाकात पर असंतोष जताते हुए कहा कि पुलिस के दबाव की वजह से उन्हें मजबूरन मुख्यमंत्री से मिलने जाना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के हावभाव उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं थे। उन्होंने बताया कि पुलिस वाले पीछे पड़े थे तो जाना पड़ा, अन्यथा हिन्दू धर्म में मृत्यु के 13 दिन तक घर से बाहर नही निकला जाता है।
बताते चले कि कुसुमा ने भाजपा के एक स्थानीय नेता शिव कुमार गुप्ता पर जमीन के विवाद को लेकर अपने बेटे की हत्या का इल्जाम लगाया है, मगर अभी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद तिवारी की पत्नी किरण ने बताया कि योगी ने हरसम्भव कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि हम उनसे हुई मुलाकात से संतुष्ट हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…