आदिल अहमद
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस को कमलेश तिवारी हत्याकांड में शामिल कथित हत्यारों को पकड़ने के लिए उनका फोटो जारी कर सभी पर ढाई ढाई लाख के भारी भरकम इनाम की घोषणा कर दिया है। इस सम्बन्ध में पुलिस ने एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें कथित आरोपियों से जुड़ी हर जानकारी दी गई है, साथ ही इनकी सूचना देने के लिए पुलिस अधिकारियों का नंबर भी दिया गया है।
बता दें कि हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। ओपी सिंह ने कहा था कि कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें गुजरात से तीन और यूपी से दो लोगों को कमलेश की पत्नी द्वारा दर्ज करवाई गई ऍफ़आईआर के बाद गिरफ्तार किया। यूपी से पकड़े गए दोनों आरोपी मौलाना अनवरुल हक और मुफ्ती नईम कासिम बिजनौर जिले से है। उन्होंने कहा था कि हत्या के पीछे कमलेश तिवारी का 2015 में दिया गया एक बयान था। पुलिस ने गुजरात से जिन लोगों को हिरासत में लिया है उसमें मौलाना मोहसिन शेख, फैजान और राशिद अहमद पठान को गिरफ्तार किया था।
डीजीपी ओपी सिंह ने आगे कहा था कि शुरुआती जांच से तीनों आरोपी हत्या में शामिल हैं। दो और लोग शामिल थे, जो लखनऊ से फरार हैं। इनकी कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं पता चल सकी, लेकिन इसके बारे में पूछताछ चल रही है। जरूरत पड़ने पर रिमांड में लेकर पूछताछ करेंगे। कमलेश तिवारी की पत्नी की एफआईआर में मौलाना अनवरुल हक और मुफ्ती नईम कासिम को हिरासत में ले लिया है। पता चला है कि आरोपी राशिद पठान ने ये प्लान बनाया था और मौलाना मोहसिन शेख ने प्रेरित किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…