मैनुर खान
कन्नौज। किन्नर का भेष धर कर पैसे कमाने वाले और किन्नर के भेष में रहने वाले एक युवक को स्थानीय कुछ लोगो ने जमकर पिटाई कर दिया। उनका आरोप था कि वह महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था। इस मारपीट के दौरान किसी ने असली किन्नरों को भी बुला लिया। मौके पर पहुचे किन्नरों ने भी उस युवक की पिटाई किया और फिर भीड़ द्वारा युवक को निर्वस्त्र करके पूरी कालोनी में घुमाया गया।
घटना के सम्बन्ध में पीड़ित कथित किन्नर ने सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई। जिसे कोतवाली पुलिस ने गंभीरता से लिया और मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद अभी पुलिस कार्यवाही के लिए सोच ही रही थी कि इलाके में कथित किन्नर के मौत की अफवाह फ़ैल गई। इस अफवाह के फैलते हु पुलिस के हाथ पैर फुल गये और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दिया। इस दौरान मारपीट करने की आरोपी दो महिलाओं को पुलिस ने धरदबोचा और आगे की कार्यवाही प्रचलित है।
वही मौत की अफवाह पर शाम होते होते विराम लग गया और जानकारी प्राप्त हुई कि कथित किन्नर की हालत बिगड़ने पर पारिजन उसको लेकर कानपुर चले गये है। जहा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि इस गंभीर घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे पिटाई करने वाली दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून किसी को भी हाथो में लेने की अनुमति नहीं दिया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…