Categories: CrimeUP

खून से सना युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

तब्जिल अहमद

कौशांबी के सुजातपुर गांव में आज सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौका-ए वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त में जुट गई। घटना कोखराज थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव के पास की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक युवक के सिर पर चोट के गंभीर निशान है। जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंका गया है। वहीं घटना के बाबत सर्किल अफसर रामवीर सिंह का कहना है घटना प्रथम दृष्टया रोड एक्सीडेंट प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद मामले में आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts