Categories: Crime

जुए की फड़ में पैसे के लेनदेन में युवक की गोली मारकर हत्या

तब्जील अहमद

कौशाम्बी. कोखराज थाना क्षेत्र के पट्टी नरवर निवासी लालता प्रसाद पुत्र श्यामलाल बीती रात को गांव की बगल में जुआ खेल रहा था। तभी पैसे के लेनदेन में गांव के ही गुड्डू से मारपीट हो गई जिसमें लालता प्रसाद को गोली मार दी गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया

बीच बचाव करने पहुंचे लालता प्रसाद के पिता श्यामलाल व माता रामपति उसके दो भाई शैलेंद्र और रिंकू को भी दबंगों ने लाठी और डंडे से पीट दिया जिसमें 4 लोग घायल हो गए जबकि लालता प्रसाद की इलाज के लिए जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौके पहुंची कोखराज पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं लालता प्रसाद की शव को पीएम के लिए भेजा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts