Categories: National

लक्ष्मी जी सायकल, हथेली या घडी पर नही कमल पर आती है, आप कमल का बटन दबायेगे तो पाकिस्तान में खुद ब खुद एक परमाणु बम गिर जायेगा – केशव प्रसाद मौर्या

जुबैर शेख

महाराष्ट्र (ठाणे): भाजपा नेता और विवादित बयानों का लगता है चोली दामन का साथ होता जा रहा है। कभी हरियाणा के मुख्यमंत्री के द्वारा विवादित बयान तो कभी किसी और नेता के द्वारा। इस अब इस चुनावी समर में लगता है भाजपा परमाणु बम को भी चुनावी रणनीत का भी हिस्सा बन रही रहा है। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि आप कमल का बटन दबायेगे तो पाकिस्तान पर खुद ब खुद एक परमाणु बम गिर जायेगा।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महाराष्ट्र के ठाणे विधानसभा क्षेत्र के मीरा भयंदर में भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मेहता के लिए प्रचार कर रहे थे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप लोग कमल के फूल का बटन दबाते हैं, तो इसका मतलब हुआ कि पाकिस्तान में अपने आप परमाणु बम गिर जाएगा। भाजपा को वोट दें और महाराष्ट्र में दोबारा से हमारी पार्टी को जीत दें। मुझे भरोसा है कि आने वाले चुनाव में कमल का फूल जरूर खिलेगा। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्मी देवी हथेली, साइकिल या घड़ी पर नहीं बैठती हैं, बल्कि वह कमल पर बैठती हैं। कमल के फूल के लिए ही अनुच्छेद 370 हटाया गया। कमल का फूल विकास का प्रतीक है।

सभा को संबोधित करते हुवे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार अभियान के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी का मतलब है कि भाजपा ‘100 प्रतिशत’ जीतने जा रही है। उमरखेड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद को खत्म करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे नांदेड हवाईअड्डे पर मालूम चला कि राहुल गांधी महाराष्ट्र में रैलियां संबोधित करने वाले हैं। गांधी का महाराष्ट्र में पहुंचने का मतलब है कि भाजपा 100 फीसदी चुनाव जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि गांधी जिस भी पार्टी का समर्थन करने जा रहे है उसका हारना तय है। गांधी की मौजूदगी ने कांग्रेस तथा राकांपा की हार तय कर दी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts