फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ वन्य प्राणी सप्ताह के तहत दक्षिण निघासन रेंज के बंगलहा कुटी गांव में वन विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने रैली निकाली। इसमें स्कूली बच्चों के साथ ही तमाम ग्रामीण भी शामिल हुए। इस दौरान गोष्ठी में लोगों को वन और वन्यजीवों के बारे में बताकर जागरूक किया गया।
उन्होंने कहा कि वनों से हमें प्राणवायु मिलती है। पेड़ पौधों की कमी के कारण लगातार वायुमण्डल में प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ पौधों को संरक्षित करने के साथ ही इन्हें लगाना चाहिये। कार्यक्रम में प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने गीत, एकांकी आदि कार्यक्रम पेश किए। रेंजर पलटूराम ने बच्चों को पुरस्कार दिया। कार्यक्रम का संचालन वन दारोगा शिवबाबू सरोज ने किया। इस दौरान वन दारोगा शिवबाबू सरोज, मनोज यादव, वन रक्षक भूपेंद्र कुमार, चंद्रशेखर मिश्र, ताज मोहम्मद, मोहन, रामस्वरूप, तेजकरन आदि वनकर्मी और टीचर अमर त्रिपाठी, पंकज वर्मा, संजीव कुमार, विकास वर्मा, स्वाति और नीरज कुमार सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…