फारुख हुसैन
पलियाकलां खीरी÷ नगर के मेला मैदान में चल रहे दशहरा मेला में बीती रात सोमवर को रामलीला कमेटी द्वारा जादू के कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की बिना अनुमति के तीन नर्तकियों से भजन व भोजपुरी गानों पर जमकर अश्लील डांस कराया गया। रामलीला के मंच पर जब अश्लीलता परोसी जा रही थी उस दौरान पुलिस कर्मी भी डांस का मजा लेते हुये देखे गये।
बताते चलें बीते पंद्रह साल पहले तक दूर-दूर तक चर्चित जिस रामलीला मैदान में पूरे उत्साह के साथ रामलीला का मंचन हुआ करता था। वहीं अब दशहरा मेला फीका होता जा रहा है। भ्रष्टाचार में डूबे हुए रामलीला कमेटी के लोगों ने बरसों पुराने रामलीला स्टेज को तुड़वाकर नया स्टेज बना दिया। वहीं कमाई के चक्कर में रामलीला मैदान में भगवान राम के नाम पर दी गई आधी जमीन पर भव्य मैरिज हाल व मोबाइल टावर लगावा दिया। कई वर्षों से कमेटी में जमे पदाधिकरियों ने रामलीला मैदान को कमाई का जरिया बना लिया है।
इसी क्रम में बीते दिन सोमवार की रात में रामलीला मंच पर जादू के कार्यक्रम के मध्य अश्लीलता की हदों को पर करके तीन युवतियों का डीजे भजन व भोजपुरी गानों पर अश्लील डांस कराया गया। और बाहर से आय लोगो ने जमकर नोट लुटाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…