अब्दुल बासित मलक
हरियाणा:- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने जजपा के भाजपा को समर्थन देने की कड़ी भत्र्सना करते हुए इसे हरियाणा के मतदाताओं के साथ विश्वासघात बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदाताओं ने जननायक जनता पार्टी को जो 10 सीटें दी हैं, वह जजपा के नहीं बल्कि भाजपा विरोधी वोट थे और जजपा द्वारा भाजपा को समर्थन देने से वो सभी वोटर आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जजपा ने भाजपा को समर्थन देकर इन मतदाताओं के साथ कुठाराघात किया है और भाजपा को समर्थन देकर सत्तालोलुपता का परिचय दिया है।
उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी ने जनता से कई वायदे किए थे। इनमें बेरोजगारों को 11000 रुपए भत्ता, प्रदेश की नौकरियां 75 प्रतिशत प्रदेश के लोगों के लिए आरक्षित, बुढ़ापा पैंशन 5100 मासिक करने जैसे वायदे शामिल थे। यह सभी वायदे कांग्रेस पार्टी ने भी किए थे। कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार बनते ही सभी वायदे पूरे किए जाने थे। लेकिन जनता के हितों का ख्याल न रखकर जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश के मतदाताओं के साथ विश्वासघात किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…