Categories: Crime

मुठभेड़ में 10 हजार का शातिर इनामी बदमाश गिरफ्तार

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। बुधवार की शाम ट्रोनिका सिटी पुलिस व बदमाशो के बीच ताबड़तौड़ फायरिंग में 1 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया और फरार बदमाश की तलाश में जुट गई है।

सीओ लोनी राजकुमार पांडेय ने बताया कि ट्रोनिका सिटी अम्बे चौक पर शाम करीब 8 बजे पुलिस चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस टीम ने सन्दिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार युवक पुलिस पर फायर करते हुए आरएमएस पीली बिल्डिंग की तरफ भागे। वायरलैस सैट पर सूचना देने पर एसएचओ सुभाष सिंह व चौकी प्रभारियों ने खानपुर गांव के पास बने गढ्ढो में दोनो बदमाश घेर लिए। अपने को घिरते हुए देख बदमाशो ने फिर पुलिस पार्टी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार होने में सफल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिये अस्पताल मे भर्ती कराया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त का नाम साबिर उर्फ राजू निवासी उष्मानपुर दिल्ली है।जिसके कब्जे से एक बिना कागजात की मोटरसाइकिल ,लूटा गया मोबाइल फोन ,एक 315 बोर का तमंचा ,5 जिंदा कारतूस व 2 खोखा कारतूस बरामद हुए। जो 10 हजार का इनामी है और उसके खिलाफ दिल्ली एनसीआर के थानों में 2 दर्जन से भी अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि पुलिस फरार अभियुक्त सुहैल उर्फ गैड़ा की तलाश में जुटी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts