Categories: Crime

चेकिंग के दौरान नशीला पाउडर बरामद कर अभियुक्त को भेजा जेल

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। लोनी कोतवाली पुलिस ने देर रात पुस्ता तिराहे से एक नशीले पदार्थ की तस्करी करते अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से नशीला पाउडर बरामद कर जेल भेज दिया है।

एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि बीती देर रात पुलिस क्षेत्र में सन्दिग्ध वाहन/ व्यक्ति बाबत चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान रात करीब साढ़े 12 बजे पुस्ता तिराहे से नशीले पाउडर की तस्करी करते एक अभियुक्त सलीम पुत्र नुरमौ0 निवासी अशोक बिहार थाना लोनी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 280 ग्राम नशीला पाउडर एलप्राजोलम बरामद किया है।एसएचओ ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का तश्कर है। जो घूम घूम कर नशीला पाउडर बेचकर अवैध तरीके से आर्थिक लाभ कमाता है। जिसे जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts