Categories: Crime

अज्ञात बदमाशो ने घर में घुस कर माँ बेटे की गोली मार किया हत्या

मुकेश यादव

दोहरीघाट:- अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर शिक्षिका व उनके 14 वर्षीय बेटे हर्षित की गोली मारकर हत्या कर दी। आज दशहरा के त्यौहार के दिन हुए दुस्साहसिक वारदात से पूरे जनपद में सनसनी फैल गई। घटना क्षेत्र के मादी सिपाह बाजार में लगभग साढ़े ग्यारह बजे की है।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार मादी बाजार निवासी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका रेखा (42) घर में अपने बेटे हर्षित व सास के साथ रहती थी। उनके पति सुबह ही कहीं किसी काम से बडरांव की ओर निकल गये थे, इसी बीच घात लगाए बदमाशों ने इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे डाला। मृतका बलरामपुर जनपद में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात थी। वह कल सोमवार की रात में ही दशहरा की छुट्टियों में घर आई थीं। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts