प्रवीन कुमार शर्मा
फिरोजाबाद : सुहाग नगरी में नवदुर्गा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसके तीसरे दिन मंगलवार, 1 अक्टूबर को मन्दिरों में माता के भक्तों ने 10 भुजाओं, 3 आंखों, 8 हाथों में खड्ग, बाण आदि अस्त्र-शास्त्रों वाली चन्द्रघंटा मां के तीसरे स्वरूप का पूजन किया। देवी चंद्रघंटा के सिर पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र नजर आता है। यही वजह है कि माता के भक्त उन्हें चंद्रघंटा कहकर बुलाते हैं। देवी चंद्रघंटा का वाहन सिंह होता है।
मां की उपासना का मंत्र:- पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥
भोग:- मां चंद्रघंटा के भोग में गाय के दूध से बने व्यंजनों का प्रयोग किया जाना चाहिए। मां को लाल सेब और गुड़ का भोग लगाएं।
कुछ भक्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ मन्दिर पर नेजा भी चढ़ाये। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने व्रत रखा। फिरोजाबाद सिटी में श्री देवी मंदिर (अट्टावाला मौहल्ला), पथवारी माता का मंदिर (कोटला रोड़), काली देवी का मंदिर (जलेसर रोड़), शीतला माता का मंदिर (सुहाग नगर), नवदुर्गा मंदिर (दुर्गा नगर) सहित अन्य मंदिरों पर रात तक श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…