Categories: Crime

आढ़ती नफीस की हत्या में शामिल एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। लोनी कोतवाली क्षेत्र में कुछ दिन पहले आढ़ती नफीस की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को जेल भेज दिया है। जबकी हत्याकांड में शामिल रहे मुख्य आरोपी राजा सहित 8 हत्यारे अभी भी फरार चल रहे है। जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है।

सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि बीते 23 सितम्बर की देर रात प्रेम नगर कॉलोनी में नफीस की 3 मोटरसाइकिल सवार 9 बदमाशो ने गोलिया बरसाकर हत्या कर दी थी। प्रकरण में सुबह करीब 10 बजे फूल मौहम्मद पुत्र मौ शाकिर निवासी लक्ष्मी गार्डन थाना लोनी बॉर्डर को गिरफ्तार किया है। जिसने पुलिस पूछताछ में पुलिस को बताया कि घटना से एक दिन पहले उसके दोस्त जिससे करीब एक साल पहले दोस्ती हुई थी राजा पहलवान कुरैशी ने उसे पिस्टल रखने को दी थी।घटना के दिन राजा ने उससे लोनी 2 नम्बर पर पिस्टल लेकर आने को कहा और राजा उसे व शहजाद नामक युवक को अपनी मोटरसाइकिल पर लेकर प्रेम नगर आ गया। बाद में फईम ,नोसाद ,रमेश व 3 लोग ऐसे थे जिन्हें वह नही जानता 2 मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ गये। जहां 1 खाली प्लाट में नफीस के साथ बैठकर बात कर रहे थे।

जहां मृतक नफीस ने कोल्डड्रिंक व सिगरेट मंगाई। कुछ ही देर बाद राजा ने पिस्टल निकालकर गोली बरसा दी। गोली लगते ही नफीस जमीन पर गिर गया। उसके बाद सभी लोग 3 मोटरसाइकिलो पर फरार हो गये। सीओ ने बताया कि आरोपी अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts