तारिक खान
प्रयागराज। गंगा नदी के बाढ़ की स्थिति के कारण संगम तट पर काली रोड पर प्रतिवर्ष होने वाले दुर्गा पूजा में पूजित मूर्तियों का विसर्जन इस वर्ष नहीं हो पाएगा।
जिलाधिकारी के अनुपस्थिति के कारण अपर जिलाधिकारी नगर के आदेश अनुसार नवीन विसर्जन स्थल महेंद्र प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज अंदावा झूँसी थाना सराय इनायत के सामने बने बड़े तालाब पर कराया जाएगा एवं शहर की तमाम कमेटियों को सूचित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है तथा सभी विभागों को उपरोक्त स्थल पर विसर्जन हेतु तमाम व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का आदेश भी दे दिया गया है।
पूरे शहर में लगभग 70 से ज्यादा कमेटियां और लगभग 130 घरेलू दुर्गा पूजा होती है एवं कई कई मूर्तियां काफी बड़ी और भारी होती है जिसकी वजह से इन मूर्तियों को लाने ले जाने के लिए एवं विसर्जित करने के लिए बड़ी बड़ी गाड़ियों और काफी ज्यादा लोगों की जरूरत होती है,
इस पर शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर इस नए विसर्जन स्थल पर कितनी मूर्तियां पहुंच पाएंगी और इन मूर्तियों को वहां तक पहुंचाने के लिए जो व्यवस्थाएं जैसे ट्रैफिक सुरक्षा एवं घाटों की परिस्थितियां आवश्यक है उनका इंतजाम मात्र 2 दिनों में कैसे हो पाएगा यह तो प्रशासन ही बता सकता है लेकिन कई ऐसी कमेटियां हैं जो लगभग 30 से 35 किलोमीटर दूर से नवीन विसर्जन स्थल पर पहुंचेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…