अब्दुल बासित मलक
हरियाणा बल्लबगढ़:- इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने असोदा गांव में उम्मीदवार नफे सिंह के लिए वोट की अपील की। बहादुरगढ़ विधानसभा के गांव आशोदा की जनता ने ओम प्रकाश चौटाला का जोरदार स्वागत किया। अपने चिर परिचित अंदाज में ओम प्रकाश चौटाला ने जनता से उनके घर का हाल और खेती-बाड़ी के बारे में पूछा।
इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि वह 3200 युवाओं को रोजगार देने की सजा जेल में काट रहे हैं, और सजा पूरी होने के बावजूद भी सरकार उन्हें जेल से बाहर आने नहीं दे रही है। उन्हें जबरदस्ती जेल में रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 65 साल से ऊपर के लोगों को जेल से रिहा करने का कानून है, लेकिन 85 साल से ज्यादा की उम्र में सजा पूरी होने के बाद भी सरकार उनको जेल से बाहर आने नहीं दे रही है।
चौटाला ने कहा कि लोगों के हित के लिए वह फांसी पर चढ़ने को तैयार है। उन्होंने लोगों से कहा कि एक बार राजा बना दो थारे सारे टोटे काढ़ दियुंगा। ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा से नफे सिंह राठी एक मजबूत नेता है। जो जनता के हित के साथ सदैव खड़े रहते है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…